लोगों की मदद कारण नहीं जाता है खाली

अगर आप लोगों की मदद करते हैं तो अपनी मदद के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। लोगों को आपके द्वारा की गई मदद आपके पास जरूर देर सवेर लौटती है। वो न सही कोई दूसरा इंसान ही आपकी मदद जरूर करता है। इसलिए इंसानों को यह सिख दी जाती है कि वह लोगों की मदद जरूर करें, फिर उन्हें जब मदद की जरूरत होगी तो खुद भगवान भी आकर उनकी मदद करेंगे।

लड़की का सारा सामान हुआ चोरी

अमेरिका में एक इसी तरह का किस्सा सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार वहां की 23 साल की एक इनफ्लूएंसर जिसका नाम बेका मूर था, वह एक म्यूजिकल फेस्टिवल में भाग लेने के लिए जा रही थी। लेकिन रास्ते में उसके फोन, कार्ड समेत सारी चीज़ें चोरी हो गई। इस कारण वह बहुत परेशान हो गई लेकिन समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें।

राउल टोरेस ने की मदद और बदले में मिला ईनाम

तभी उसकी मुलाकात राउल टोरेस नामक कार ड्राइवर से हुई। उस दिन उस लड़की के खाने-पीने से लेकर सभी तरह का ध्यान रखा। चुकी नया शहर था, बेका को कुछ नहीं पता था कि कहां जाएं और क्या करें। राउल ने उसे एक फोन भी खरीद कर दिया और इस मामले की शिकायत पुलिस में करने में मदद की।

बेका को पता चला कि राउल के बेटी को कैंसर है। उसने भी राउल की मदद करने की ठानी और फंडरेजिंग के द्वारा राउल की बेटी के लिए 2 करोड रुपए जमा कर लिए। राउल का अच्छा व्यवहार उसकी बेटी के लिए वरदान साबित हुआ।