नई दिल्ली में सरोजिनी नगर बाजार के अतिक्रमण हटाने के लिए एनडीएमसी और पुलिस ने एक साझा अभियान चलाया। रविवार को इस अभियान में सचल दल ने अवैध रूप से लगी रेहड़ी पटरियों को हटा दिया और उनका सामान ट्रकों में भर लिया गया।

अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई कोर्ट के निर्देश पर की गई है। सरोजिनी नगर मिनी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान अशोक रंधावा के अनुसार, इस बार यह अभियान व्यापक स्तर पर चलाया गया है।

सिविल लाइंस में अवैध निर्माण पर कार्रवाई

दिल्ली नगर निगम ने डीडीए के सहयोग से सिविल लाइंस स्थित स्वरूप नगर वार्ड में कृषि भूमि पर काटे जा रहे अवैध प्लॉट पर किया गया निर्माण को ध्वस्त कर दिया है।

निगम को पता चला है कि कुछ बिल्डर बिना अनुमति के अवैध निर्माण कर रहे हैं और जनता को बड़े फ्लैट का लालच देकर ठग रहे हैं। इस कार्रवाई को डेरा मंडी, आया नगर, भाटी, छतरपुर, महरौली, नेब सराय, ग्रीन पार्क, सफदरजंग एन्क्लेव, ग्रेटर कैलाश भाग 1 एवं 2 जैसे अन्य स्थानों पर भी की गई है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।