आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है तो आपके लिए खुशखबरी

अगर अभी तक आपने अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है तो आपके लिए खुशखबरी है। फ्री में आधार अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर है। यानी कि कल के बाद आधार अपडेट कराने के लिए शुल्क चुकाना होगा। कल तक आप अपना आधार फ्री में अपडेट करा सकते हैं। इस संबंध में लोगों के लिए राहत की खबर सुनाई गई है।

UIDAI की तरफ से ग्राहकों के लिए खुशखबरी सुनाई गई है। यह बताया गया है कि फ्री में आधार अपडेट की सेवा को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। अब आधार कार्ड को अगले साल 14 मार्च 2024 तक फ्री में अपडेट किया जा सकता है।

आधिकारिक बयान में दी गई जानकारी

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है कि फ्री में आधार को अपडेट करने की डेडलाइन को फिर से बढ़ा दी गई है। अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है तो उसे भी अपडेट करा लेना चाहिए। आधार कार्ड को ऑनलाईन या ऑफलाईन, दोनों ही तरीकों से अपडेट कर सकते हैं।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>