अगली बार ATM से पैसे निकालते समय न करें यह गलती, अकाउंट से उड़ रहे लाखों की रकम

Satyam Kumari4 May 20231 min read6 viewsExtra

लाखों की रकम निकाल ली जा रही है

अगर आप एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि देशभर में ऐसे गिरोह का पता चला है जो अवैध तरीके से डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। कार्ड बदलकर उनके साथ धोका किया जा रहा है। उनके अकाउंट से लाखों की रकम निकाल ली जा रही है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

कैसे करते हैं फ्रॉड?

आरोपी एटीएम के आसपास फिरते हैं और जब ग्राहक का कार्ड एटीएम में फंस जाता है तो वह आकर ग्राहकों के मदद का बहाना बनाते हैं। दो तीन लोग एटीएम के अंदर घुस जाते हैं और बातचीत करने लगते हैं। इतने में उनमें से एक आरोपी एटीएम कार्ड बदल देता है।

इसके बाद धीरे धीरे करके पैसे निकालने लगते हैं। जब तक ग्राहकों को इस बात की जानकारी मिलती है और वह कार्ड बंद कराने जाते हैं तब तक आरोपी उनका अकाउंट खाली कर देते हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। लोगों को बचकर रहने की सलाह दी गई है।

 

Share:

Comments

Leave a comment