आश्रम फ्लाईओवर विस्तार के सराय काले खां की ओर से लाजपत नगर की ओर आने वाले लूप का बचा हुआ निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने बताया कि वाहनों के आवागमन के लिए जल्द इसे खोल दिया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों हुई वर्षा के कारण लूप के कार्य में देरी हुई है, लेकिन अब यह काम पूरा कर लिया गया है। अगले दो-तीन दिनों में यहां से बैरिकेड हटा लिए जाएंगे। इसके बाद लूप पर वाहन दौड़ने लगेंगे।

नई दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद आने जाने वालों लोगों के लिए आश्रम फ्लाईओवर विस्तार एक महत्वपूर्ण मार्ग है। इसे जाम से निजात दिलाने के लिए बनाया गया था, जिसका उद्घाटन छह मार्च को किया गया था।  पिछले दिनों यह भी जानकारी सामने आई थी कि आश्रम फ्लाईओवर विस्तार बना रही कंपनी का 15 करोड़ रुपये का भुगतान न होने पर कंपनी ने काम रोक दिया था।

इन स्थानों पर आने-जाने वालों  को मिलेगी राहत

आइटीओ, पूर्वी दिल्ली और सराय कालेखां की ओर से आश्रम, लाजपत नगर, नेहरू प्लेस और ओखला की ओर जाने वाले लोगों को लूप के खुलने से काफी राहत मिलेगी।

डीएनडी होते हुए नोएडा से लाजपत नगर, नेहरू प्लेस और ओखला जाने वाले लोग फ्लाईओवर के ऊपर से जा सकेंगे। इससे फ्लाईओवर के नीचे जाम से राहत रहेगी।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।