दिल्ली के रेडिसन ब्लू होटल के पास में एक अपरिचित वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया है. सुबह 9:04 पर दिल्ली पुलिस को किए गए फोन में बताया गया कि होटल रेडिसन ब्लू के पास एक लावारिस बैग में कुछ पड़ा हुआ है और इस में बम होने की संभावना है.

 

दिल्ली पुलिस को जानकारी मिलने के साथ ही मौके पर घेराबंदी कर दी गई है और इसकी जांच की जा रही है कि यह अस्सल वस्तु क्या है. यह पूरा मामला दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित होटल रेडिसन ब्लू के पास का है. आपको बताते चलें कि इस इलाके से स्कूलों से छुट्टी होने के बाद बच्चे हैं इसी रास्ते से घर आते जाते हैं जिसके वजह से यह मामला और सेंसिटिव हो जाता है.

अब तक मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने बताया है कि या वस्तु एक डिजिटल ताले के जैसा दिख रहा है और इस पर और आगे की जानकारी के लिए बम स्क्वायड को बुला लिया गया है.

अधिक जानकारी मिलने पर खबरों को और अपडेट किया जाएगा

 

UPDATE: दिल्ली पुलिस के अनुसार मौक़े पर छानबीन करने के उपरांत कुछ भी इसमें Suspicious नहीं पाया गया है.