टैक्सी किराए को बढ़ाया गया

दिल्ली में एक बार फिर से टैक्सी किराए को बढ़ा दिया गया है। दिल्लीवासियों के लिए अब नई मुसीबत सामने आ गई है। दिल्ली सरकार ने ऑटो-टैक्सी की दरों को बढ़ाने का ऐलान लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। एसी और नॉन एसी टैक्सियों में भी बढ़ोतरी हुई है। कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

इतना बढ़ा है ब्याज दर 

बताते चलें कि कुछ ही दिन पहले टैक्सी के किराए में बढ़ोतरी हुई थी। न्यूनतम किराया 25 रुपये से बढ़कर अब 30 रुपये से हो गया है। वहीं यात्रियों के लिए 9.5 रुपये के किराए को 11 रुपये प्रति किलोमीटर का किराया देना होगा।

यह किराया बढ़ाया गया है

वहीं नॉन एसी टैक्सी का सेवा ले रहे हैं तो आपको 17 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान करना होगा जो कि पहले 14 रुपये प्रति किलोमीटर था, इसके अलावा 40 रुपये के न्यूनतम किराये का भुगतान करना होगा। वहीं AC टैक्सी का किराया भी बढ़ाया दिया गया है। इसे 16 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिल्लीवासियों के लिए परेशानी खड़ी कर दी गई है।