नई दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के अंब अंदौरा के बीच वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) चलाने का निर्णय लिया गया है। 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ऊना रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। नई दिल्ली से चलने वाली यह तीसरी और देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी।

 

2019 में शुरू हुई थी देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस

देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस 15 फरवरी, 2019 को शुरू हुई थी। प्रधानमंत्री ने वाराणसी से इस स्वदेश निर्मित और देश की सबसे तेज गति ट्रेन को रवाना किया था। उसके बाद पांच अक्टूबर, 2019 को नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए वंदे भारत शुरू हुई थी। 30 सितंबर, 2022 को प्रधानमंत्री ने गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली तीसरी वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया था।

5 घंटे से कम समय में पहुंच सकेंगे ऊना

नई दिल्ली से वंदे भारत ट्रेन सुबह 5.50 बजे रवाना होगी और पूर्वाह्न 11.05 बजे अंब अंदौरा पहुंचेगी। वापसी की दिशा में अंब अंदौरा से यह दोपहर एक बजे चेलगी। शाम 6.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में इसका ठहराव अंबाला, चंडीगढ़, नंगल डैम और ऊना होगा।

 

ट्रेन पांच घंटे से भी कम समय में दिल्ली से ऊना पहुंच जाएगी। अभी ऊना जनशताब्दी से लगभग साढ़े सात घंटे का समय लगता है। दिल्ली से अंबाला रेलखंड की गति क्षमता 130 किलोमीटर प्रति घंटा और उससे आगे 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा है।

 

 

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के देवी मंदिरों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। चिंतपूर्णी मंदिर, ज्वालामुखी, बगलामुखी, बज्रेश्वरी देवी, चामुंडा देवी व बाबा बालक नाथ मंदिर तक पहुंचने में सुविधा होगी।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।