दिल्ली मेट्रो में एक युवक-युवती की अश्लील हरकत का वीडियो बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। दावा किया जा रहा है कि मेट्रो के अंदर का यह वीडियो दिल्ली मेट्रो के यलो लाइन का हैयूजर्स ने जोड़े पर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रसारित वीडियो में एक युवक युवती मेट्रो में किनारे की सीट पर बैठे अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया।

DMRC ने बोला ऐसा कुछ ना हुआ जी

डीएमआरसी का जवाब आया, घटना से किया इन्कार वीडियो प्रसारित होने के कुछ देर बाद ही डीएमआरसी का घटना से इन्कार करता हुआ बयान सामने आ गया। दिल्ली मेट्रो ने एक ट्वीट का रिप्लाई करते हुए कहा कि किसी भी असुविधा के लिए खेद है। हुडा सिटी सेंटर में जांच की तो ऐसा कोई यात्री नहीं मिला।

Image

डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि उन्हें किसी भी अश्लील गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहिए, जो अन्य यात्रियों के लिए असुविधा का कारण बने। दिल्ली मेट्रो जैसी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में यात्रा करते समय सामाजिक शिष्टाचार बनाए रखें। साथ ही ऐसी किसी घटना की सूचना तुरंत मेट्रो स्टाफ और सीआइएसएफ को दें।

पहले भी प्रसारित हुए इस तरह के वीडियो, Reels बनाने पर रोक

दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकत से जुड़ा यह पहला वीडियो नहीं है। इससे पहले भी कई वीडियो सामने आए। हाल ही में, मेट्रो में पोल डांसब्रेक डांस और बिकनी गर्ल का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ थाऐसी घटनाओं से निपटने के लिए डीएमआरसी ने मेट्रो में रील्स बनाने पर जुर्माने का प्रविधान रखा है। साथ ही ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।