लोगों को महसूस हुए भूकंप के तेज झटके

रविवार को फिर से दिल्ली एनसीआर के इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लोगों को यह झटके 4 बजकर 8 मिनट पर महसूस हुए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.1 थी। दिल्ली एनसीआर सहित हरियाणा के कई इलाकों में धरती हिलने की घटना सामने आई है।

बताते चलें कि इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। यह बताया गया कि भूकंप के झटके काफी तेज थे जिससे डरकर लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल गए। रविवार को छुट्टी थी जिसकी वजह से ज्यादातर लोग अपने घरों में ही थे।

इन इलाकों में महसूस हुई कंपन

गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र हरियाणा का फरीदाबाद था। रिक्टर स्केल की मदद से भूकंप जो मापा जाता है। इसे 1 से लेकर 9 तक मापा जाता है। इस दौरान बचाव के लिए दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें और अपना ख्याल रखें।