भूकंप के तेज झटके किए गए महसूस

मंगलवार को दोपहर करीब 2.51 बजे भूकंप के तेज झटकों से उत्तर भारत दहल गया। मिली जानकारी के अनुसार इन दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। दिल्ली यूपी सहित भारत के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि इस भूकंप का सेंटर नेपाल के दिपायल से 38 किलोमीटर दूर जमीन से पांच किलोमीटर अंदर था। लगातार दो बार आए झटके से सभी लोग सहम गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पहला झटका 4.6 तीव्रता का था। इसके बाद दूसरा झटका 6.2 तीव्रता का था।

अपने अपने घरों से बाहर निकल आए लोग

इस बात की जानकारी दी गई है कि झटके महसूस किए जाने के बाद लोग अपने अपने घरों से निकल गए।

जो लोग दफ्तर में काम कर रहे थे वह भी सुरक्षा को देखते हुए दफ्तर से बाहर निकल आए। इस दौरान सभी लोग दहशत में नज़र आए। सभी अपने बच्चों को लेकर बाहर निकल आए थे।

भूकंप आने पर सावधानी बरतना जरूरी है। अपने दिमाग में हमेशा एक सुरक्षित स्थान की तस्वीर रखें और इस तरह की स्थितियों में तुरंत वहां जाकर अपनी जान बचाएं। ज्यादातर स्थितियों में लोग खुले स्थान पर जाते हैं जहां पर लंबी बिल्डिंग ना हो। अगर आपके आसपास ऐसा कोई खुली जगह बहुत दूर हो या फिर ना हो तो भी ऐसी स्थिति में बचने के लिए सरकार के द्वारा जारी तमाम तरह के एहतियात नियमों का पालन करें। जैसे कि किसी मजबूत टेबल के नीचे छिपे। लिफ्ट का प्रयोग न करें। अलमीरा या घर को कोई ऐसी वस्तु जो गिर सकती हो उसके आस पास खड़े न रहें।

https://x.com/ANI/status/1709139345129804284?s=20

https://x.com/ANI/status/1709142909944270902?s=20