दिल्ली पुलिस की Foreigner Cell ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 जुलाई 2026 को एक 24 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से भारत में गैर-कानूनी तरीके से रह रहा था और पहचान छिपाने के लिए ट्रांसजेंडर महिला का भेष बदलकर अवैध गतिविधियों में शामिल था। उसे जहांगीरपुरी के NS Mandi के पास से पकड़ा गया है।

कैसे हुआ खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान बांग्लादेश के खुलना जिले के Mokampur गांव के रहने वाले Md Abdul Alim (उर्फ प्रीति) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना हुलिया बदलने के लिए सर्जरी भी करवाई थी। वह भारी मेकअप, साड़ी, सलवार सूट और विग का इस्तेमाल करता था और महिलाओं की तरह चलने-बोलने और बात करने की कोशिश करता था ताकि कोई उस पर शक न कर सके।

पुलिस की कार्रवाई

आरोपी के पास से एक स्मार्टफोन मिला है जिसमें प्रतिबंधित IMO ऐप और उसके बांग्लादेशी दस्तावेजों की तस्वीरें मिली हैं। इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व Sub-Inspector Sapan ने किया, जिसकी निगरानी Inspector Vipin Kumar और ACP Ranjeet Dhaka ने की। फिलहाल आरोपी को Foreigners Regional Registration Office (FRRO) के सामने पेश किया गया है और उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत डिपोर्टेशन यानी उसे वापस भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.