दिल्ली के भीतर रह रहे लोगों के लिए बिजली के बाद अब पानी के ऊपर का तोहफा मिला है. ख़ासकर से उन लोगों के लिए जिन लोगों के पास पानी के बिल काफी ज्यादा बकाया है उन सारे लोगों के लिए यह किसी बड़े जीवनदान से कम नहीं है. 1 अगस्त से दिल्ली में नई योजना लागू हो रही है जिस का भरपूर लाभ दिल्ली निवासियों को मिलेगा.

दिल्ली में लोगो के पानी का बिल होगा माफ़

दिल्ली में करीब सात लाख उपभोक्ताओं के पानी के बकाया बिल माफ होंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड ने वन टाइम सेटलमेंट स्कीम का प्रस्ताव पास कर दिया है। अब यह प्रस्ताव कैबिनेट में रखकर पास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दिल्ली के अंदर करीब 27.6 लाख पानी मीटर उपभोक्ता हैं। इनमें से करीब 11.7 लाख उपभोक्ताओं के बीते कई वर्षों से 5737 करोड़ रुपये के बिल बकाया है। इन्हें लेकर लोग अधिकारियों और जल बोर्ड के चक्कर लगाते रहते हैं।

1 अगस्त से ख़ास स्कीम हो रहा हैं लागू

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर एक एक करके बिलों का निस्तारण करेंगे तो करीब सौ साल लग जाएंगे। इसलिए हम यह स्कीम लेकर आ रहे हैं, जिसे एक अगस्त से लागू किया जाएगा। स्कीम के तहत नए बिलों का निर्धारण पानी मीटर की रीडिंग के औसत के आधार पर किया जाएगा। औसत निकालने का भी फार्मूला निर्धारित किया है।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।