उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी-बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर साफ नजर आ रहा है। धूप न निकलने के कारण ठंड और ज्यादा महसूस हो रही है।

दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा और ठंड

दिल्ली में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से चार दिन तक घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

यूपी और बिहार में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी समेत कई जिलों में सुबह घना कोहरा छा सकता है। वहीं, बिहार के पटना, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया जैसे जिलों में 19 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में शुष्क मौसम

राजस्थान में अगले चार दिनों तक शुष्क मौसम बना रहेगा। कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर में घना कोहरा छा सकता है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर, रीवा, उज्जैन संभाग में बारिश और कोहरे की संभावना है।

फिर सक्रिय हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ

18 से 20 जनवरी के बीच उत्तरी राजस्थान और हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे दिल्ली-एनसीआर में 21 से 23 जनवरी के बीच हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।