Delhi से दुबई जा रही Flight को मिली बम से उड़ानें की धमकी, ईमेल मिलते ही तुरंत शुरू की गई जांच

Satyam Kumari18 June 20241 min read0 viewsIndia

दुबई जा रही विमान को मिली बम से उड़ाने की धमकी

सोमवार को दिल्ली से दुबई जा रही फ्लाइट को बम से उड़ने की धमकी मिली है। मंगलवार को इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह धमकी सोमवार
9:35 am को ईमेल के द्वारा भेजा गया था। Delhi International Airport Limited (DIAL) office को ईमेल कर जरिए यह धमकी दी गई।

तुरंत शुरू कर दी गई कार्यवाही

बम की धमकी मिलने के बाद तुरंत जांच शुरू कर दी गई और सुरक्षा अधिकारियों ने बेहद ही सावधानी से काम लिया। हालांकि जांच के दौरान सुरक्षा अधिकारियों को किसी तरह की वस्तु नहीं बरामद हुई और यह धमकी फर्जी निकली।

यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली एयरपोर्ट पर बम की धमकी मिली है बल्कि इससे पहले भी कई बार लगातार दिल्ली एयरपोर्ट सहित अस्पतालों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलती रही है। जानकारी मिलतेहैं तुरंत अधिकारी मौके पर पहुंचते हैं और जांच शुरू कर दी जाती है।

Share:

Comments

Leave a comment