यह वेरिएंट बहुत ही ज्यादा खतरनाक है

कुवैत ने सोमवार को बताया कि Covid-19 Delta variant का मामला मिला। यह वेरिएंट बहुत ही ज्यादा खतरनाक है क्योंकि यह बहुत तेजी से फैलता है।

अधिकारिक प्रवक्ता Kuwaiti Ministry of Health Dr. Abdullah Al Sanad ने सोमवार को कहा कि कुवैत में Delta strain का मामला मिला है। यह स्ट्रेन सबसे पहले भारत में पाया गया था।

अब तक 62 से भी ज्यादा देशों में पाया गया यह स्ट्रेन

बता दें कि यह स्ट्रेन अब तक 62 से भी ज्यादा देशों में पाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा इससे निपटने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं साथ ही निवासियों को भी सावधान रहने की हिदायत दी गई है।

सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर लगाएं

निवेदन किया गया है कि सभी लोग सामाजिक दूरी बनाकर रखें और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर लगाएं।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।