Devara Movie Poster: RRR की कामयाबी के बाद जल्द ही एनटीआर जूनियर (Jr NTR) फिर से बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। 2024 में उनकी नई फिल्म रिलीज होने जा रही है, जिसमें सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर भी शामिल है।

Devara Movie Poster: 8 जनवरी को मिलेगा फिल्म का नया अपडेट

देवारा फिल्म का पोस्टर सामने आ गया है, 8 जनवरी 2024 को इस फिल्म के बारे में और भी झलकियां ऑफीशियली देखने के लिए मिलेगी। इस फिल्म को शिव कोराताला (Siva Koratla) डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने मिर्ची और जनता गैरेज जैसी हिट फिल्मों को डायरेक्ट किया है।

Devara movie poster

5 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी

इस फिल्म का पहला पार्ट 5 अप्रैल 2024 को इंडिया में रिलीज किया जाएगा। ये एक्शन-ड्रामा होने वाली है, इसमें फेमस म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंद्र होंगे जिन्होंने ‘जवान’ जैसी में मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म में म्यूजिक को डायरेक्ट किया है।

बजट लगभग 300 करोड़ रुपए है?

IMDb में छपी रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का ऐस्टीमेटेड बजट 36 मिलियन डॉलर यानी कि लगभग 300 करोड़ रुपए है? बॉलीवुड लाइव वेबसाइट के अनुसार इस फिल्म में 150 करोड़ रुपए का वीएफएक्स (VFX) ही इस्तेमाल किया गया है।

Mohd. Irfan

Irfan is a renowned news expert dedicated to providing accurate and reliable information to readers who are passionate about cars, cricket, gadgets, and the Bollywood industry. With a commitment to Google's Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness (E-A-T) standards, Irfan ensures that his stories meet the highest industry practices for accuracy and credibility.