कर दिया 1 करोड़ का ऑर्डर

आपने महंगे से महंगे रेस्टोरेंट के बिल देखें होंगे लेकिन अरब में एक व्यक्ति ने करीब Dh615,065 का ऑर्डर दे दिया। Dh615,065 यानी कि 1,33,16,659.37 रुपए का बिल वाकई में रोमांचकारी है। रेस्टोरेंट के chef Nusret Gökçe ने अपने वेरिफाइड अकाउंट पर खुद पोस्ट किया है। साथ ही उन्होंने “Quality never expensive” का कैप्शन भी लिखा है।

क्या किया गया था ऑर्डर?

Petrus का पांच बॉटल ऑर्डर किया गया था जिसकी कीमत Dh325,000 थी। पेट्रस 2009 की दो बोतलों का एक और ऑर्डर Dh200,000 का है। इस बिल का VAT Dh29,000 है। Nusret Gökçe अपने अपने मांस को काटने, तैयार करने के लिए लोकप्रिय हैं। हाथ ऊपर करके नमक छिड़कने की उनकी तस्वीर वायरल हो गई थी।

Nusret का जीवन नहीं था आसान 

नुसरत को अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी और 2010 में तुर्की में अपना रेस्तरां खोलने से पहले शेफ के रूप में काम करना पड़ा। अपने स्किल सुधारने के लिए उन्होंने कई वर्षों तक मुफ्त में काम किया। आज उनके सोशल मीडिया पर 49 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

 

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment