Dhanteras 2024 धनतेरस की शुभ अवसर पर भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन की पूजन विधि से मानव जीवन में समृद्धि, स्वास्थ्य और वैभव का आगमन होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुछ छोटे-छोटे ऐसे उपाय भी होते हैं जो भगवान की विशेष कृपा प्रदान करते हैं और लोगों के जीवन में खुशहाली लाते हैं।

कैसे करें धनतेरस के दिन पूजा?

बताते चने की दिवाली की पहली धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है और धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसके साथ ही माता लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है और मुख्य दरवाजे पर दीपक चलाया जाता है। लोगों के द्वारा सुख समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति के लिए प्रार्थना की जाती है।

धनतेरस के अवसर पर लोग सोना, चांदी और तांबे के धातु से बने किसी भी तरह का पदार्थ जरूर खरीदने हैं। यह भी सलाह दी जाती है कि जो भी वस्तु आप खरीद कर लाते हैं उसे अपनी पूजा में अवश्य शामिल करना चाहिए। इसके अलावा धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का भी महत्व है। इससे दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं के आधार पर दी गई है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>