टाटा मोटर्स ने ओणम त्योहार पर कारों पर भारी डिस्काउंट की घोषणा की

ओणम त्योहार के मौके पर टाटा मोटर्स ने अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है, जिसमें कंपनी की विभिन्न कारें शामिल हैं।

टाटा मोटर्स ने ओणम त्योहार के मौके पर ग्राहकों के लिए कई रोमांचक ऑफर पेश की हैं। कंपनी की विभिन्न कारें जैसे कि टाटा टियागो, टाटा टिगोर, टिगोर ईवी, टाटा अल्ट्रोज़, पंच, नेक्सन, नेक्सन ईवी, हैरियर और सफारी पर डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं।

विभिन्न मॉडल्स पर मिल रहा है 24 हजार से 80 हजार रुपये तक का डिस्काउंट, साथ ही एक्सटेंडिड वारंटी भी मिल रही है

टाटा मोटर्स ने ओणम के अवसर पर अपनी इंजन और इलेक्ट्रिक कारों पर बड़ा डिस्काउंट देने की घोषणा की है। साथ ही कंपनी अन्य आकर्षक ऑफर भी दे रही है, जैसे कि स्क्रैच और विन अश्वर्ड गिफ्ट, प्राथमिकता डिलीवरी, बाय नाओ और पे लेटर ऑफर। यह ऑफर केवल केरल में ही उपलब्ध है।

कंपनी की ओर से जानकारी मिली है कि विभिन्न मॉडल्स पर 24 हजार से 80 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। सबसे कम डिस्काउंट 24 हजार रुपये टाटा नेक्सन पेट्रोल पर मिल रहा है जबकि सबसे ज्यादा डिस्काउंट, 80 हजार रुपये, टाटा टिगोर ईवी पर दिया जा रहा है।

इसके अलावा, कुछ मॉडल्स पर एक्सटेंडिड वारंटी भी दी जा रही है, जो ग्राहकों के लिए एक और फायदा है। यह ऑफर ग्राहकों को बेहतर सेवा और चिंता मुक्त ड्राइविंग अनुभव प्रदान करेगी।

यहाँ पर प्रमुख ऑफरों की जानकारी प्रस्तुत की गई है:

डिस्काउंट ऑफर्स सूची:

कार का नाम डिस्काउंट
टाटा टियागो रु. 50,000
टाटा टिगोर रु. 50,000
टिगोर ईवी रु. 80,000
टाटा अल्ट्रोज़ रु. 40,000
टाटा पंच रु. 25,000
टाटा नेक्सन (पेट्रोल) रु. 24,000
टाटा नेक्सन (डीजल) रु. 35,000
नेक्सन ईवी (प्राइम) रु. 56,000
नेक्सन ईवी (मैक्स) रु. 61,000 (एक्सटेंडेड वारंटी सहित)
टाटा हैरियर रु. 70,000
टाटा सफारी रु. 70,000

इन ऑफरों के अलावा कंपनी ने खरीद प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए वित्तीय सहयोग प्रदान करने की भी घोषणा की है। कंपनी ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू), निजी बैंकों और क्षेत्रीय फाइनेंसरों के साथ साझेदारी की है, जिससे ग्राहकों को 100% ऑन-रोड फंडिंग सहित आकर्षक वित्तीय विकल्प मिलेंगे। टाटा मोटर्स ने “ईएमआई अवकाश” योजना भी शुरू की है.