पूरे भारत वर्ष में दिवाली को लेकर लोग तैयारियों में जुट गए हैं और अपने घरों की साज सजावट के लिए तैयारी शुरू कर चुके हैं। दिवाली के दिन लक्ष्मी जी और गणेश जी की विधिवत पूजा की जाती है। इस दौरान कई बातों का ख्याल रखना चाहिए। दिवाली के पहले घर की पूरी सफाई करनी चाहिए। घर को दीयों, रंगोली और फूलों से सजाना चाहिए।

दिवाली के समय घर की साफ-सफाई का विशेष महत्व

बताते चलें कि दिवाली के समय साफ सफाई का विशेष महत्व है। इस दौरान सच्चे मन से पूजा करनी चाहिए। रात में जो भी दिया जलाते हैं उसे बुझाना नहीं चाहिए। इस दौरान ताजे और भगवान को प्रिय प्रसाद चढ़ाना चाहिए। वैसे तो ईश्वर को हर चीज प्रिय है और वह हमारी श्रृद्धा और मन की पवित्रता को देखते हैं।  किसी के भी साथ बुरा व्यवहार नहीं करना चाहिए और यह नियम केवल एक दिन के लिए नहीं बल्कि सदैव अपनाना चाहिए, ऐसा करने से ईश्वर स्वयं हमारे हृदय में विराजते हैं। इस दिन कर्ज नहीं लेना चाहिए। दिवाली के पूजन में शुद्ध सामग्री का प्रयोग करना चाहिए।

दिवाली के दिन दान पुण्य का बड़ा महत्व है और इस दिन अपने आसपास की लोगों और जरूरतमंदों की मदद अवश्य करनी चाहिए। इसके अलावा इस दिन अपनी बुरी आदतों को त्यागने का संकल्प भी करना चाहिए। सबसे जरूरी है खुद के लिए और अपने परिजनों के लिए प्रेम को महसूस करना। जब कोई व्यक्ति अपना हृदय निर्मल रखेगा तो तरक्की स्वत उसके हाथों में आ जाती है।

यह सारी जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>