दुबई में रिहायशी इलाकों में बढ़ती धूप को देखते हुए Department of Municipalities and Transport (DMT) ने नया सुरक्षा अभियान लॉन्च किया है। अधिकारियों के द्वारा ‘Your Home, Your Responsibility’ नामक नया अभियान लॉन्च किया है।

निवासियों को ऑक्यूपेंसी से संबंधित नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा यह कहा गया है कि प्रॉपर्टी ऑनर्स, इन्वेस्टर्स और टीनेंट को इन नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। दरअसल लोकल कम्युनिटी में over-occupancy के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है। इसी के समाधान के लिए यह फैसला लिया गया है। लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनकी रेंटल प्रॉपर्टी का Tawtheeq system में पंजीकरण हो।

उल्लंघन पर लगाया जाएगा जुर्माना

इसके अलावा उन्हें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि तय Mawaqif parking zone के जरिए ही सभी वाहन पंजीकृत हो। DMT के द्वारा अलग अलग इलाकों में जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों पर Dh5,000 से लेकर Dh500,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं अगर कोई यह गलती दोहराता है तो उसपर Dh1 million तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। उल्लंघनकर्ता का Tawtheeq contracts भी रद्द कर दिया जाएगा। लैंडलॉर्ड और इन्वेस्टर का अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>