सैलरी को लेकर जारी किया गया है अपडेट

सऊदी में घरेलू कामगारों की सैलरी को लेकर एक अपडेट जारी किया गया है। Ministry of Human Resources and Social Development (MHRSD) के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि Musaned platform के जरिए Wage Protection Service (WPS) को लागू कर दिया गया है।

बताते चलें कि घरेलू कर्मचारी की सैलरी इसकी मदद से कवर किया गया है। यह बताया गया है कि अभी फिलहाल हायर किए गए घरेलू कामगारों के लिए वेज प्रोटेक्शन सिस्टम 1 जुलाई 2024 से लागू होगा। इसी सरकारी प्लेटफार्म के जरिए घरेलू कामगारों को पेमेंट किए जायेगा।

2026 से सभी घरेलू कामगारों को इसके तहत दी जाएगी सैलरी

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रोग्राम के तहत सभी तरह के घरेलू कामगारों को 1 जनवरी 2026 से लागू कर दिया जायेगा। इस प्रोग्राम की मदद से घरेलू कामगारों के अधिकारों सहित नियोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा की जा सकेगी। कई सारे डिस्प्यूट इससे कम किए जा सकेंगे।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>