कुवैत में कामगारों के अधिकारों की रक्षा के लिए नए निर्देश दिए गए हैं। Kuwait में Ethiopia के काम कर रहे कामगारों के अधिकारों की रक्षा के लिए जानकारी देते हुए बताया क्या है कि नियुक्ताओं को इन नियमों का पालन करना आवश्यक होगा। दोनों ही पक्षों को अपने जिम्मेदारी ईमानदारी से निभानी होगी।

दोनों पक्षों को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभानी होगी

अधिकारियों ने बताया है कि कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि नियोक्ताओं के द्वारा कामगारों का फोन पासपोर्ट आदि छीन लिया जाता है। नियुक्ताओं को किसी भी सूरत में इस तरह की गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना कानूनन अपराध है। घरेलू कामगार का खाता खोलकर उसमें समय पर पैसा जमा करना जरूरी है।

कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि नियुक्ताओं के द्वारा मोबाइल फोन छीन कर रख लिया जाता है। ऐसा करना अपराध है। कामगार को अपने परिजनों से बात करने की आज़ादी होनी चाहिए। कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने पर कामगार की सुरक्षित निकासी का भी ख्याल रखना होगा। इसके अलावा कामगारों को भी अपने जिम्मेदारियां का ख्याल रखना होगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>