अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान के साथ चल रहे तनाव के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान पूरी तरह तबाह हो चुका है और अगर अमेरिकी सेना आज वहां से वापस लौट आती है, तो ईरान को दोबारा खड़े होने में 10 साल से ज्यादा का वक्त लगेगा। इसके साथ ही उन्होंने इस युद्ध के खत्म होने की घोषणा करने से साफ इनकार कर दिया है।

🚨: Middle East Tension: इजरायल और ईरान के बीच युद्ध हुआ तेज, 2300 की मौत, Dubai एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला

ईरान में ताज़ा हमले और नुकसान की रिपोर्ट

पिछले 24 घंटों में इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के कई ठिकानों पर बड़े हमले किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली एयरफोर्स ने 200 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है। वहीं Trump ने पुष्टि की है कि ईरान के सबसे बड़े ऑयल एक्सपोर्ट हब Kharg Island को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है और अब अमेरिका इस पर कंट्रोल चाहता है ताकि ग्लोबल एनर्जी एक्सपोर्ट पर नियंत्रण रखा जा सके।

ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने भी माना है कि उनका परमाणु सामान मलबे के नीचे दब चुका है और ईरान किसी भी तरह की शांति वार्ता या युद्धविराम की मांग नहीं कर रहा है। इसके जवाब में ईरान की नेवी ने भी सुबह चार अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं।

आम नागरिक और उड़ानों पर क्या पड़ रहा असर?

खाड़ी देशों में चल रहे इस तनाव का सीधा असर गल्फ में रहने वाले प्रवासियों और हवाई सफर करने वालों पर पड़ रहा है। ईरान और इराक का एयरस्पेस बंद होने के कारण भारत आने-जाने वाली फ्लाइट्स को काफी लंबा रूट लेना पड़ रहा है। इसे देखते हुए DGCA ने Air India को फ्लाइट ड्यूटी नियमों में कुछ अस्थायी छूट दी है ताकि उड़ानें सुचारू रह सकें।

अमेरिका ने 7 अन्य देशों से मांग की है कि वो Strait of Hormuz में सुरक्षा के लिए अपने युद्धपोत भेजें। भारतीय प्रवासियों के लिए राहत की बात यह है कि फुजैरा ऑयल टर्मिनल के पास फंसा भारतीय झंडे वाला जहाज Jag Laadki पूरी तरह सुरक्षित है। लगातार चल रहे इस तनाव के कारण अमेरिका में पेट्रोल के दाम 50 सेंट प्रति गैलन तक बढ़ गए हैं।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com