अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. एक न्यूज़ आउटलेट Axios के साथ टेलीफोन पर बातचीत में ट्रंप ने कहा कि युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है. उन्होंने बताया कि अब ईरान में निशाना बनाने के लिए कुछ भी नहीं बचा है और अमेरिका के लिए सब कुछ बहुत अच्छे से चल रहा है. इस बीच अमेरिकी सेना ने भी भारी तबाही के आंकड़े जारी किए हैं.

🗞️: Abu Dhabi Action: अबू धाबी में दो रेस्टोरेंट किए गए बंद, पब्लिक हेल्थ के लिए खतरा बताकर लिया गया एक्शन

ईरान में नहीं बचा कोई टारगेट

Axios को दिए गए इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ किया कि अमेरिका ने अपने मिशन को लगभग पूरा कर लिया है. उनका कहना है कि ईरान में अब हमला करने लायक कोई खास जगह या टारगेट नहीं बचा है. ट्रंप के अनुसार, युद्ध अमेरिका के पक्ष में है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. गल्फ देशों में काम करने वाले भारतीयों और प्रवासियों के लिए युद्ध रुकने की बात एक अहम खबर है, क्योंकि मिडिल ईस्ट में शांति से उनका कामकाज और सफर सुरक्षित रहता है.

US Central Command ने जारी किए आंकड़े

इस युद्ध में हुए नुकसान को लेकर अमेरिकी सेना के US Central Command कमांडर ब्रैड कूपर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के ठिकानों पर बड़ा नुकसान पहुंचाया है. इसके अलावा समुद्र में भी बड़ी कार्रवाई की गई है.

  • 5,500 से ज्यादा टारगेट नष्ट किए गए.
  • 60 से ज्यादा जहाज तबाह कर दिए गए.
  • ईरान के सभी Sulaymani-class युद्धपोत भी खत्म कर दिए गए.
Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.