अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने 7 मार्च 2026 को एक बड़ा दावा किया है, जिससे पूरी दुनिया में हलचल मच गई है। Truth Social पर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि ईरान ने अपने पड़ोसी देशों के सामने सरेंडर कर दिया है और माफी मांग ली है। ट्रम्प ने बताया कि अमेरिका और इजरायल की लगातार मिलिट्री कार्रवाई के कारण ईरान को झुकना पड़ा है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि अब ईरान की मनमानी नहीं चलेगी और उसे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

🚨: Dubai में फंसे यात्रियों की मदद को आगे आए Dr. Dhiraj Jain, Rolls-Royce और Farmhouse खोलकर दी राहत

ट्रम्प ने बदला ईरान का नाम, बताया ‘मिडिल ईस्ट का लूजर’

Donald Trump ने अपने बयान में ईरान को ‘Bully of the Middle East’ के बजाय अब ‘THE LOSER OF THE MIDDLE EAST’ का नया नाम दिया है। उनका कहना है कि हजारों सालों में यह पहली बार है जब ईरान अपने पड़ोसियों से हारा है। ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि आज ईरान पर बहुत बड़ी कार्रवाई होगी और कुछ ऐसे ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा, जिनके बारे में पहले कभी सोचा भी नहीं गया था।

अमेरिका ने साफ कर दिया है कि जब तक तेहरान में कोई स्वीकार करने लायक लीडरशिप नहीं आती, तब तक कोई भी डील नहीं होगी। ट्रम्प का कहना है कि सिर्फ ‘बिना शर्त सरेंडर’ (Unconditional Surrender) ही अब एकमात्र रास्ता बचा है।

तेल की कीमतें और खाड़ी में रह रहे लोगों पर असर

इस जंग के आठवें दिन हालात और खराब होते नजर आ रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर खाड़ी से तेल की सप्लाई रुकी तो कच्चे तेल के दाम 150 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकते हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। ईरान ने अपना शेयर बाज़ार भी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है।

  • ईरान का माफीनामा: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेزشकियान ने पड़ोसी देशों से मिसाइल हमलों के लिए माफी मांगी है और इसे ‘मिसकम्युनिकेशन’ बताया है।
  • हमले तेज: इजरायल ने ऑपरेशन ‘Roaring Lion’ के तहत 80 फाइटर जेट्स के साथ ईरान पर बमबारी की है।
  • जवाबी कार्रवाई: ईरान ने भी UAE और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमले किए हैं।

इस तनाव के बीच सऊदी अरब और पाकिस्तान ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए बातचीत शुरू कर दी है। खाड़ी देशों में काम करने वाले भारतीयों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है क्योंकि आने वाले कुछ दिन काफी नाजुक हो सकते हैं।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com