सऊदी जाने से पहले जरूर जानें यह बातें

सऊदी में जाने के बाद वहां रहने खाने, फ्लाइट और ट्रांसपोर्ट आदि की सुविधाओं के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। मंत्रालयों की द्वारा ऐसे ऐप बनाए गए हैं जिसकी मदद से आसानी से यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं का निवारण किया जा सकता है।

Visit Saudi

अपने ट्रिप के दौरान ‘Visit Saudi’ ऐप की मदद से आप घूमने वाले स्थल की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह ऐप Saudi Tourism Authority के द्वारा संचालित किया जाता है और टूरिस्ट के लिए एक गाइड के तौर पर काम करता है। अगर आप सऊदी में घूमने के लिए जा रहे हैं तो इस ऐप को अपने फोन में जरूर डाउनलोड करें।

इसकी मदद से accommodation, museums, events, restaurants, parks को आसानी से पता किया जा सकेगा। Apple iOS Store या Google Play Store से इसे डाउनलोड किया जा सकेगा।

Nusuk

सऊदी में उमरा तीर्थयात्रियों के लिए यह एक बेहतरीन ऐप है। उमराह तीर्थयात्रियों को अपने फोन में Nusuk app डाउनलोड करना अनिवार्य है। इसकी मदद से उमराह जर्नी आसान हो जाती है। अंतर्राष्ट्रीय तीर्थयात्री इस ऐप की मदद से लाइसेंस प्रोवाइडर से उमराह पैकेज बुक कर सकता है।

Najm app

सऊदी जाने वाले यात्रियों को इस ऐप को भी अपने फोन में जरूर रखना चाहिए। अगर कोई दुर्घटना हो जाती है तो ‘Najm’ app की मदद से इस बारे में रिपोर्ट किया जा सकता है और insurance claims में तेजी लाई जा सकती है। यह Saudi Central Bank (SAMA) और the MOI General Department of Traffic के द्वारा संचालित किया जाता है।

Absher

Absher mobile application का इस्तेमाल करके सऊदी सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। इसे सऊदी के आंतरिक मंत्रालय के द्वारा संचालित किया जाता है।