UAE के समुद्री व्यापार और लॉजिस्टिक्स सेक्टर के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। DP World ने Fujairah Ports Authority के साथ 50 साल का एक बड़ा समझौता किया है। इस समझौते के तहत फुजैराह में दो नए गहरे पानी वाले पोर्ट टर्मिनल विकसित किए जाएंगे, जिससे देश की व्यापार क्षमता में भारी इजाफा होगा।
📰: Kuwait में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान का ड्रोन हमला, कई ठिकानों को नुकसान होने का दावा.।
टर्मिनल की क्या है खासियत
इस प्रोजेक्ट के तहत Al Rugaylat कंटेनर और मल्टी-पर्पज टर्मिनल के साथ-साथ Dibba जनरल कार्गो टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा। Al Rugaylat टर्मिनल सालाना 2.5 मिलियन बीस-फुट इक्विवेलेंट यूनिट्स (TEUs) कंटेनर और 1.7 मिलियन टन जनरल कार्गो संभालने की क्षमता रखेगा। वहीं, Dibba टर्मिनल से 3.6 मिलियन टन अतिरिक्त जनरल कार्गो क्षमता जुड़ेगी।
व्यापार में मिलेगी मदद
हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के बाहर स्थित होने के कारण, ये टर्मिनल इंटरनेशनल शिपिंग लाइनों के लिए एक सीधा रास्ता प्रदान करेंगे। DP World के चेयरमैन H.E. Essa Kazim ने बताया कि यह निवेश यूएई के एक प्रमुख व्यापारिक हब के रूप में भविष्य पर उनके भरोसे को मजबूत करता है। फुजैराह पोर्ट्स अथॉरिटी के चेयरमैन H.H. Sheikh Saleh Bin Mohamed Al Sharqi ने इस साझेदारी को एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। इस प्रोजेक्ट का निर्माण अगले 24 से 30 महीनों के भीतर शुरू होगा और इसे जेबेल अली व जाफ़्ज़ा (Jafza) के साथ जोड़ा जाएगा।
