पूरी खबर एक नज़र,

  • एक अरबी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
  • एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा दिया गया

एक अरबी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

शारजाह में एक अरबी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि वह पैदल चल रहे एशियाई व्यक्ति को धक्का मार कर भाग गया। इस घटना की जानकारी सोमवार को करीब 10.44am में मिली थी।

बताते चलें कि यह घटना Al Wahda Road पर हुआ था जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने 45 मिनट के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा दिया गया 

पीड़ित को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा दिया गया है। आरोपी का वाहन भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। आरोपी ड्राइवर को लोक अभियोजक भेज दिया गया है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।