दसवीं पास होने पर भी मिल जाएगी सरकारी नौकरी 

इंडिया पोस्ट में स्टाफ कार ड्राइवर के 58 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अगर आप भी ड्राइविंग की नौकरी के लिए ट्राई कर रहे हैं तो यहां आवेदन दे सकते हैं। अगर आप केवल 10वीं पास भी हैं तो इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। यानी कि दसवीं पास होने पर भी यह सरकारी नौकरी आपको मिल जायेगी। यह पद तमिलनाडु पोस्टल सर्कल में खाली हैं।

क्या होनी चाहिए पात्रता?

दरअसल, इस नौकरी के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, मोटर मैकेनिज्म का ज्ञान आदि होना चाहिए। इससे संबंधित अधिक जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

बताते चलें कि आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको Recruitment of 58 posts of Staff Car Driver मिल जायेगा जिसके बाद वहां से पीडीएफ डाउनलोड कर आगे का काम कर सकते हैं।

आवेदन की आखिरी तारीख है 31 मार्च 

ध्यान रहे कि आपको अगर यह नौकरी चाहिए तो जल्द करना चाहिए क्योंकि आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>