मजाक में खरीदी गई लॉटरी से बना करोड़पति

कभी कभी लोग सालों से लॉटरी खरीदते हैं लेकिन फिर भी उन्हें कोई लाभ नहीं मिलता है वहीं कई लोगों के द्वारा मजाक मजाक में खरीदी गई लॉटरी से भी वह करोड़पति बन जाते हैं। मिरर यूके की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ ऐसा ही एक ड्राइवर के साथ हुआ है। उसने बोरियत को दूर करने के लिए जो लॉटरी खरीदी थी उसी से करोड़पति बन गया।

51 साल के बस ड्राइवर की बदली किस्मत

बताते चलें कि 51 वर्षीय बस ड्राइवर स्टीव गुडविन अपने घर से कबाब खरीदने के लिए गया था लेकिन वहां चाय मिलने में देरी हुई तो आसपास के दुकान में टहलने लगा। वहां से उसने नेशनल लॉटरी की टिकट खरीदा।

स्क्रैच करते ही उसकी बदली किस्मत

जब उसने लॉटरी को स्क्रैच किया तो पता चला कि उसने 1 मिलियन पाउंड यानि कि करीब 10 करोड़ 25 लाख रुपये जीत लिए हैं। अब उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने कहा कि इन पैसों से वह घर खरदेगा और अपनी पार्टनर के साथ ट्रिप पर जायेगा। इस जीत के बाद ड्राइवर की नींद उड़ गई थी। उसे यकीन नहीं हो रहा था कि एक कबाब ने उसकी जिंदगी बदल दी है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>