ओमान में अवैध तरीके से वाहन चलाने वाले आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अक्सर बड़ी संख्या में इस तरह के आरोपियों की जानकारी मिलती है जो गलत तरीके से वाहन चलाते हैं और लोगों की जिंदगी खतरे में डालते हैं। स्टंट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही जारी है।

स्टंट करना पड़ा भारी

दरअसल रॉयल ओमान पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि Muscat में स्टंट कर रहे 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर Muscat Governorate में स्टंट करने का आरोप है। इनपर स्टंट के साथ शोर करने और सामाजिक शांति को भंग करने का आरोप है।

घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत Muscat Governorate Police Command और Special Taskforce Police ने क्रैक डाउन कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करना हादसे को न्योता देना है। यातायात नियमों का पालन करना किसी भी व्यक्ति की जिम्मेदारी है ताकि हादसे से बचाव हो सके।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>