कई वाहन चालकों को दिया गया है ईनाम

संयुक्त अरब अमीरात में यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों की हौसला अफजाई की जा रही है। अबू धाबी में कई वाहन चालकों को अभी फिलहाल फ्री पेट्रोल कार्ड दिया गया है। अबू धाबी के Happiness Patrol officers के द्वारा उन वाहन चालकों को सम्मानित किया जा रहा है जो यातायात नियमों का अच्छी तरह से पालन कर रहे हैं।

बताते चलें कि Arab Traffic Week के दौरान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल के जरिए उन वाहन चालकों को सम्मानित किया जा रहा है जो अच्छी तरह से यातायात नियमों का पालन करते हैं।

Adnoc petrol cards के साथ कई और भी ईमान दिए गए

Security Media Department के सेक्शन हेड Lt-Col Nasser Abdullah Al Saadi ने इस बात की जानकारी दी है कि इन वाहन चालकों को पेट्रोल कार्ड के साथ गिफ्ट और रोड सेफ्टी पर brochures भी दिए जा रहे हैं। अपील की गई है कि सभी वाहन चालकों को इसी तरह से यातायात नियमों का पालन करना चाहिए और सुरक्षित रहना चाहिए।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>