वाहन चालक सरप्राइज़ से हुए खुश

संयुक्त अरब अमीरात में एक वाहन चालक को यातायात नियमों के पालन के लिए सम्मानित किया गया है। Umm Al Quwain में वाहन चालको को ऐसा सरप्राइज़ दिया गया जिससे खुश हो गए। दर्शन यातायात पुलिस ने इन वाहन चालको को रोककर सम्मानित किया।

एक पहल के तहत वाहन चालकों को किया जा रहा है सम्मानित

बताते चलें कि यातायात पुलिस के द्वारा एक पहल शुरू की गई है जिसमें वाहन चालकों को सम्मानित किया जा रहा है ताकि दूसरे लोग इससे सबक लेकर यातायात नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित हो सकें।

‘You are the star of the road’ नामक एक पहल शुरू की गई है। इस पहल के जरिए पुलिस वाहन चालकों की व्यवहार का आकलन करती है और बाद में उन्हें उसकी आधार पर सम्मानित किया जाता है।

इस दौरान वाहन चालकों की बड़े गिफ्ट के साथ सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जा रहा है। समय-समय पर पुलिस अधिकारियों के द्वारा इस तरह की पहल के जरिए वाहन चालक को सम्मानित किया जाता है ताकि लोगों में यातायात नियम के पालन की प्रेरणा बनी रहे।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>