कई बार ड्रग तस्करी की कोशिश की गई है

दुबई में कई बार ड्रग तस्करी की कोशिश की गई है। अधिकारी इस बाबत हमेशा सचेत रहते हैं। एक बार फिर से अधिकारियों ने दुबई टूरिस्ट को कोकीन रखने के आरोप में पकड़ा था। इस मामले में उसे जेल और भारी जुर्माने की सजा मिली है।

35 वर्षीय एशियाई व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था जिसके पास 4,550 milligrams रेड लिक्विड पाया गया था

बताया गया है कि इस मामले में 35 वर्षीय एशियाई व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था जिसके पास 4,550 milligrams रेड लिक्विड पाया गया था। जांच के बाद पता चला कि वह कोकीन था। दुबई कोर्ट ने उसे दस साल जेल और Dh50,000 के जुर्माने की सजा सुनाई है।

कस्टम अधिकारियों की नजर से बचना मुश्किल

जेल की सजा के बाद उसे देश निकाला की भी सजा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के मामलों में आरोपियों को सजा जरूर दी जाती है और एयरपोर्ट आदि स्थानों पर कस्टम अधिकारियों की नजर से बचना मुश्किल है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।