पूरी खबर एक नजर,

  • महिला के पास ड्रग बरामद
  • कस्टम अधिकारियों ने पकड़ा 

Liberian महिला के खिलाफ ड्रग तस्करी का केस

IGI AIRPORT के कस्टम अधिकारियों ने Liberian महिला के खिलाफ ड्रग तस्करी का केस दर्ज किया है। महिला ET 686 से आई थी और बड़े ही शातिर तरीके से करोड़ों के ड्रग की तस्करी की कोशिश की गई थी।

करोड़ों का ड्रग जब्त 

बताते चलें कि महिला के पास करीब 400 ग्राम कोकिन जब्त किया गया है। मार्केट में इसकी कीमत Rs. 13.26 करोड़ बताई जा रही है।

महिला का बैग चेक किया तो उसमें 11 कुर्ता निकला जिसके बटन में उसने कोकिन छुपा कर रखा था। अधिकारियों ने ड्रग सीज कर लिया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।