ड्रग तस्करी की कोशिश नाकाम

सऊदी अधिकारियों ने ड्रग तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार Jeddah Islamic Port के जरिए 15 million amphetamine tablets की तस्करी की कोशिश की गई थी।

मशीन में छुपा रखा था ड्रग्स 

बताते चलें कि Zakat, Tax and Customs Authority (ZATCA) के मुताबिक विदेश से आने वाले एक कंसाइनमेंट में 14,976,000 tablets छुपाकर लाने की कोशिश की जा रही थी। कंक्रीट ब्लॉक को बनाने वाली मशीन में सभी tablet को छुपाया गया था।

लेकिन पोर्ट पर मौजूद अधिकारियों की नजर पड़ गई और आरोपियों की कोशिश नाकाम हो गई। आरोपियों का अधिकारियों की पैनी नजर से बचना नामुमकिन है। सतर्कता के अलावा अधिकारी नई तकनीक का भी इस्तेमाल करते हैं ताकि आरोपियों की पहचान आसानी से हो सके और उन्हें उचित सजा मिल सके।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।