पूरी खबर एक नजर,

  • 730 किलोग्राम ड्रग बरामद किया गया
  • अधिकारी ने इस मामले में 3 आरोपियों को पकड़ा है

730 किलोग्राम ड्रग बरामद किया गया

कस्टम अधिकारियों ने करीब 730 किलोग्राम ड्रग बरामद किया है। शनिवार को आंतरिक मंत्रालय ने घोषणा की कि जैसे ही आरोपी कुवैत में यह तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया गया है कि Kubbar Island की तरफ जाते बोट को अधिकारियों ने रोका और जांच की तो उनके होश उड़ गए। मंत्रालय ने बताया कि बोट पर करीब 600 किलोग्राम hashish बरामद किया गया।

अधिकारी ने इस मामले में 3 आरोपियों को पकड़ा है

कस्टम अधिकारी ने इस मामले में 3 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के पास 130 किलो shabu जब्त किया गया है। आंतरिक मंत्रालय ने कहा है कि आरोपियों को संबंधित अधिकारियों के पास भेज दिया गया है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।