पूरी खबर एक नज़र,

  • फिर से ड्रग तस्करी की कोशिश को नाकाम किया गया
  • प्रवासी गिरफ्तार 

ड्रग तस्करी की कोशिश

रॉयल ओमान पुलिस ने फिर से ड्रग तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है और भारी मात्रा में ड्रग बरामद किया है। तस्करों को North Al Batinah Governorate में 20 किलो क्रिस्टल ड्रग के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने अपने बयान में बताया है कि North Al Batinah Governorate Police Command ने General Department for Combating Drugs and Psychotropic Substance के साथ मिलकर एक प्रवासी को गिरफ्तार किया है।

20 किलो क्रिस्टल ड्रग जब्त

आरोपी के पास ड्रग था जिसे वो बेचने की फिराक में था। आरोपी के पास 20 किलो क्रिस्टल ड्रग जब्त किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और कार्यवाई जारी है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।