अफ्रीकन व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

Dubai criminal court में एक अफ्रीकन व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उस पर आरोप है कि वह पिछले साल 577 grams cocaine की तस्करी की कोशिश कर रहा था।

 

Dubai police और कस्टम अधिकारियों ने पकड़ा

46 वर्षीय आरोपी को Dubai International Airport (DXB) से Dubai police और कस्टम अधिकारियों ने पकड़ा था। अधिकारियों ने पाया कि उसका बैग बहुत भारी है जिसके बाद उसके बाद खोलने का आदेश दिया गया लेकिन उसने बैग को खोलने से इंकार कर दिया।

 

बैग में 577 grams cocaine

अधिकारियों ने जब बैग खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। बैग में 577 grams cocaine था। आरोपी को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है।