संयुक्त अरब अमीरात में प्रवासी के लिए विभिन्न तरह के वीजा सेवा दी जाती है। इसकी मदद से उन्हें वहां रहने और काम करने में आसानी होती है। वीजा की वैधता समाप्त होने के बाद प्रवासी आसानी से उसे रिन्यू कर सकते हैं। Dubai Gaming Visa भी इन्हीं में से एक वीजा है जो प्रवासियों के लिए काफी मददगार है। आईए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है Dubai Gaming Visa ?

बताते चलें कि यह एक लांग टर्म रेजिडेंसी वीजा है। इसमें गेमर्स, कंटेंट क्रिएटर और इंडस्ट्री प्रोफेशनल को मदद दी जाएगी। इस वीजा की वैधता 10 साल की होती है। यह वीजा लेखकों, विचारकों, आर्टिस्ट आदि के लिए काफी फायदेमंद है।

10 वर्षीय वीजा की मदद से क्रिएटिव दुबई में रह सकते हैं और वहां अपनी कमाई भी कर सकते हैं। वहां पर उन्हें गेमिंग फैसिलिटी और एडवांस टेक्नोलॉजी की सुविधा मिलेगी जिससे वह अपने भविष्य को नई दिशा दे सकेंगे। इस बात का ख्याल रखना होगा कि आवेदक की उम्र कम से कम 25 साल होनी चाहिए। इस वीजा के आवेदन लिए आवेदक के पास पासपोर्ट की कॉपी, उनकी Educational qualifications, कम्युनिटी कंट्रीब्यूटर्स का प्रूफ होना आवश्यक है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>