दुबई में रहने वाले प्रवासियों और निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है. दुबई में थ्री-डे सुपर सेल (3DSS) का रमजान एडिशन 12 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है. यह सेल 15 मार्च तक चलेगी. इसमें ग्राहकों को फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और घर के सामानों पर 90 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी. ईद अल फितर की तैयारियों को लेकर यह सेल काफी अहम मानी जा रही है.
ℹ️: सऊदी अरब पर 31 Drone और 3 Missile से बड़ा हमला, एयर डिफेंस ने हवा में ही किया सब को तबाह।
किन चीजों पर मिलेगी सबसे ज्यादा छूट
इस सेल में 500 से ज्यादा ब्रांड और 2,500 आउटलेट हिस्सा ले रहे हैं. कपड़े, ब्यूटी प्रोडक्ट, घड़ियां, गहने और इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. H&M, Armani, Jumbo और Better Life जैसे बड़े ब्रांड भी इसमें शामिल हैं. इसके अलावा कुछ रेस्टोरेंट और मनोरंजन वाली जगहों पर भी 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. यह ऑफर ऑनलाइन और स्टोर दोनों जगह उपलब्ध है.
कौन से मॉल में चल रहा है ऑफर
दुबई के प्रमुख मॉल्स में इस महासेल का फायदा उठाया जा सकता है. मॉल ऑफ द एमिरेट्स, सिटी सेंटर डेरा, दुबई फेस्टिवल सिटी मॉल, इब्न बतूता मॉल और नखील मॉल में यह सेल लाइव है. दुबई फेस्टिवल सिटी मॉल में अभी से लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. लोग ईद के लिए कपड़े और गिफ्ट खरीदने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं.
ग्राहकों की सुरक्षा के लिए खास नियम
यह सेल दुबई फेस्टिवल्स एंड रिटेल एस्टेब्लिशमेंट (DFRE) द्वारा आयोजित की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि यह सेल दुबई के रिटेल कैलेंडर का एक बड़ा हिस्सा है. दुबई प्रशासन दुकानों पर नजर रख रहा है ताकि ग्राहकों को असली डिस्काउंट मिले और किसी भी तरह की धोखाधड़ी न हो. ईद करीब 20 मार्च को होने की उम्मीद है, ऐसे में यह सेल आम आदमी के बजट को काफी राहत देगी.
