ईद के मौके पर की गई छुट्टी की घोषणा

UAE में कर्मचारियों के लिए Eid Al Fitr holidays के मौके पर 9 दिन की लंबी छुट्टी की घोषणा की गई है। इस दौरान यात्री भारी संख्या में आवागमन करेंगे जिसके लिए Dubai International (DXB) के द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। बच्चों के लिए भी स्कूल की छुट्टी की घोषणा की गई है। इसलिए यह संभावना है कि पेरेंट्स के साथ बच्चे ट्रैवल करेंगे। यात्रियों को इस दौरान किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए एयरपोर्ट के द्वारा गाइडलाइन जारी किया गया है।

बिजी वीकेंड के कारण औसतन 258,000 guests करेंगे यात्रा

एयरपोर्ट अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि बिजी वीकेंड के कारण औसतन 258,000 guests यात्रा करेंगे। यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों से बचने के लिए डॉक्यूमेंट को पहले से ही व्यवस्थित करना चाहिए। सिक्योरिटी चेक अप के लिए पहले से ही तैयार रहें। इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि पीक पीरियड के दौरान केवल यात्री को ही टर्मिनल के अंदर प्रवेश की अनुमति होगी।

DXB के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि एयरपोर्ट पर आप कम से कम तीन घंटे पहले पहुंचे। इस दौरान check-in में जाने वाले समय की बचत होगी। जिस स्थान पर यात्रा कर रहे हैं वहां के ट्रैवल नियमों से अवगत रहें।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>