DUBAI Airport पर भारतीय प्रवासी की चमकी किस्मत, $1 million का ईनाम जीतकर परिजन हुए खुश

Satyam Kumari30 May 20241 min read0 viewsIndia

दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आयोजित ड्रा में भारतीय प्रवासी ने जीता ईनाम

बुधवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आयोजित Dubai Duty Free Millennium Millionaire Promotion में भारतीय प्रवासी ने $1 million का ईनाम जीत लिया है। भारत की रहने वाली Chimalakonda Krishna ने Millennium Millionaire Series 462 में टिकट नंबर 1795 के साथ यह ईनाम जीत लिया है।

8 मई को खरीदा था टिकट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने यह टिकट 8 मई को खरीदा था जिस पर उनकी किस्मत अब बदल गई है। उन्होंने कहा है कि उन्हें यकीन था कि एक न एक दिन वह जरूर जीतेंगे। इनके अलावा कई और प्रवासियों ने भी ईनाम जीता है।

55 वर्षीय Henry Paul ने 14 मई को खरीदे गए ticket number 0514 पर Mercedes Benz S 500 जीत लिया है। वह इस प्रमोशन में 15 सालों से भाग ले रहे हैं। वहीं Ebrahim Al Nuaimi नामक अमीराति ने भी इस ड्रा में Benz G 63 (Polar White) car जीत लिया है।

Share:

Comments

Leave a comment