दुबई के अल बरशा इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत में अचानक आग लग गई। यह आग एक 30 मंजिला बिल्डिंग में लगी थी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई और सभी लोग सुरक्षित हैं।

🗞️: Saudi Arabia New Law: सऊदी अरब में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 18 जून, देरी करने पर लगेगा जुर्माना

यह घटना शनिवार रात करीब 10:00 बजे की है। जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, Dubai Civil Defence की टीम 6 मिनट से भी कम समय में मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाई और करीब तीन घंटे के भीतर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

Dubai Civil Defence ने इस आग को मध्यम श्रेणी का बताया। रात 2:18 बजे तक आग पूरी तरह ठंडी हो चुकी थी और स्थिति सामान्य हो गई।

जांच के लिए अब इस साइट को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आग कैसे लगी। फिलहाल सिविल डिफेंस ने आग लगने की वजह के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com