दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी 

दिल्ली एयरपोर्ट पर पूरी तरह से इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है। दरअसल, एयरपोर्ट से दुबई जा रही एक विमान एक चिड़िया से टकरा गया। यह हादसा विमान के उड़ान भरने के तुरंत बाद हुआ जिसके बाद फूल इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई जा रही है। यह घटना Fed Ex एयरक्राफ्ट के साथ हुई है। इस हालात में किसी तरह की अनहोनी के मद्देनजर एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि को तुरंत बुला लिया गया है। पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है।

आज सुबह 10.46am में flight no FX5279 के उड़ान भरने के तुरंत बाद चिड़िया से टकरा गई। इसके बाद तुरंत सुरक्षा के एहतियात को अपनात हुए आगे के कदम उठाए गए हैं।

विमान को सुरक्षित उतार लिया गया है और दोबारा रवाना कर दिया गया है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>