दुबई के एमिरेट्स रोड पर हुए एक दर्दनाक हादसे में 7 मज़दूरों की जान चली गई थी। इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवारों के लिए डॉ शमशीर वयलील ने 10 लाख दिरहम की मदद का ऐलान किया है। यह पहल उन परिवारों के लिए एक बड़ा सहारा बनी है जिन्होंने इस हादसे में अपने अपनों को खोया है।

🚨: Iran: सुप्रीम लीडर Ali Khamenei के जनाजे में Trump की मौत की मांग, बैनर पर लिखा ‘खून बहेगा’

दुबई पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि यह हादसा तब हुआ जब कर्मचारियों से भरी एक मिनीबस सड़क पर अचानक रुके एक ट्रक से टकरा गई। ट्रक में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से वह रुक गया था। पुलिस के मुताबिक, मिनीबस चलाने वाला ड्राइवर ध्यान नहीं दे रहा था और उसने ट्रक से सुरक्षित दूरी नहीं बनाए रखी थी।

इस हादसे में जान गंवाने वाले 7 लोगों में से 6 भारतीय थे, जिनमें से 3 उत्तर प्रदेश और 3 तेलंगाना के रहने वाले थे। एक मज़दूर श्रीलंका का था। वहीं, घायल हुए 9 लोगों में 8 भारतीय और एक नेपाली नागरिक शामिल है। भारतीय दूतावास भी प्रभावित भारतीय परिवारों की मदद के लिए लगातार काम कर रहा है।

राहत राशि का पूरा ब्यौरा

मदद का विवरण कुल राशि (दिरहम)
मृतक मज़दूरों के 7 परिवारों के लिए (1 लाख प्रति परिवार) 7,00,000
9 घायल मज़दूरों के इलाज और रिकवरी के लिए 1,80,000
परिवारों के आने-जाने और रहने के खर्च के लिए 70,000
बच्चों की पढ़ाई के लिए 50,000
कुल राहत राशि 10,00,000

6 जुलाई 2026 तक यह मदद भारत और श्रीलंका में मौजूद परिवारों तक पहुँचा दी गई है। चार घायलों को यूएई में ही राशि मिली, जबकि बाकी लोगों के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए गए। बच्चों की पढ़ाई के लिए आगे की मदद पर अभी विचार किया जा रहा है और इसके लिए परिवारों से सीधा संपर्क किया जाएगा।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.