दुबई में रमजान के दौरान शुरू किए गए ‘Edge of Life’ अभियान को भारी समर्थन मिल रहा है। Dubai Duty Free (DDF) ने इस मुहिम में 7 मिलियन दिरहम (करीब 70 लाख दिरहम) का योगदान देने का ऐलान किया है। यह अभियान दुनिया भर में भूख से जूझ रहे 50 लाख बच्चों को बचाने के लिए शुरू किया गया था। Sheikh Mohammed bin Rashid Al Maktoum द्वारा शुरू की गई इस पहल ने अब तक रिकॉर्ड तोड़ चंदा जमा कर लिया है, जो सीधे तौर पर कुपोषण से लड़ने में इस्तेमाल होगा।

करोड़ों में बिका कार का नंबर और अभियान की सफलता

इस अभियान के तहत हाल ही में ‘Most Noble Number’ नीलामी का आयोजन किया गया, जिसमें फैंसी नंबर प्लेट और मोबाइल नंबरों की बिक्री हुई। इस नीलामी में कार की प्लेट नंबर DD 6 अकेले 37 मिलियन दिरहम में बिकी। ताजा जानकारी के मुताबिक, 8 मार्च 2026 तक इस अभियान ने अपना 1 बिलियन दिरहम का लक्ष्य पार कर लिया है और कुल जमा राशि 1.5 बिलियन दिरहम से ज्यादा हो गई है। इसका मुख्य उद्देश्य 50 लाख बच्चों को भूख से बचाना और 3 करोड़ अन्य बच्चों को कुपोषण के खतरे से सुरक्षित रखना है।

आम लोग ऐसे कर सकते हैं मदद

अभियान में आम जनता भी आसानी से अपना योगदान दे सकती है। इसके लिए वेबसाइट, कॉल सेंटर और SMS जैसे कई विकल्प मौजूद हैं। यूएई में रहने वाले भारतीय और अन्य प्रवासी नीचे दिए गए तरीकों से मदद भेज सकते हैं:

  • SMS: du या e& के नेटवर्क से 1034 पर ‘LIFE’ लिखकर भेजें (10 दिरहम का दान)।
  • Bank Transfer: Emirates Islamic Bank में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं।
  • Website: www.edgeoflife.ae पर जाकर ऑनलाइन डोनेशन दिया जा सकता है।
  • Call Center: टोल-फ्री नंबर 800 4999 पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कॉल कर सकते हैं।

बड़ी कंपनियों ने भी दिया साथ

Dubai Duty Free के मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश सिदंबी ने कहा कि यह दान टिकाऊ कार्यक्रमों को लागू करने के लिए जरूरी है। उनके अलावा कई बड़ी संस्थाओं ने भी दिल खोलकर दान दिया है। DEWA ने 20 मिलियन दिरहम और RTA ने 5 मिलियन दिरहम का योगदान दिया है। वहीं, Bill & Melinda Gates Foundation ने 184 मिलियन दिरहम देने का वादा किया है। यह सारा पैसा Mohammed bin Rashid Al Maktoum Global Initiatives (MBRGI) की देखरेख में बच्चों के लिए खाना और जरूरी पोषण पहुंचाने में इस्तेमाल किया जाएगा।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.