Dubai Duty Free में 42 वर्षीय भारतीय महिला ने जीता ईनाम, चैरिटी के साथ अपने सपनों को करेंगी पूरा

Satyam Kumari17 May 20241 min read0 viewsIndia

पंजाब की रहने वाली 42 वर्षीय महिला ने जीता ईनाम

भारत के पंजाब की रहने वाली 42 वर्षीय Mrs Payal ने Dubai Duty Free (DDF) Millennium Millionaire series 461 में जैकपॉट जीत लिया है। महिला ने बताया है कि उनकी 16 वेडिंग एनिवर्सरी के दौरान उनके पति ने जो गिफ्ट में पैसे दिए थे उसी से उन्होंने यह टिकट खरीदा था।

उन्होंने DDF ticket online खरीदा था। उन्होंने बताया कि उनका फेवरेट नंबर तीन है इसलिए उन्होंने ऐसे टिकट को खरीदा था जिसमें सबसे अधिक संख्या में तीन थे। उन्होंने यह टिकट 3 मई को खरीदा था। $1 million की जीत से वह काफी खुश हैं।

खबर पर नहीं होरहा है यकीन

इस बात की जानकारी दी गई है कि विजेता को इस खबर पर यकीन ही नहीं हो रहा था कि उन्होंने इतना बड़ा इनाम जीत लिया है। इसके बाद इस जीत की खबर सबसे पहले उन्होंने अपनी सासू मां को दी जो कि उस समय उनके साथ घर में मौजूद थी। उन्होंने कहा है कि इनमें से कुछ पैसों का इस्तेमाल वह चैरिटी के लिए करेंगे और बाकी पैसों का इस्तेमाल वह अपने सपनों को पूरा करने में करेंगी।

Share:

Comments

Leave a comment